Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

जनवरी, 2023 के लिए ग्रामीण, शहरी तथा संयुक्त उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़े, आधार वर्ष 2012=100

211
Tour And Travels

नई दिल्ली, 14 फरवरी।सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) इस प्रेस नोट में आधार वर्ष 2012 =100 पर अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) तथा जनवरी 2023 (अनंतिम) महीने के लिए तदनुरुपी ग्रामीण (आर), शहरी (यू) तथा संयुक्त (सी) हेतु उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) जारी कर रहा है। अखिल भारतीय एवं सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों दोनों के लिए उप-समूहों तथा समूहों के लिए सीपीआई भी जारी किए जा रहे हैं।

मूल्य आंकड़े साप्ताहिक रोस्टर के आधार पर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ के प्रक्षेत्र प्रचालन प्रभाग के फील्ड स्टाफ द्वारा व्यक्तिगत दौरों के जरिये सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए चुने हुए 1114 शहरी बाजारों तथा 1181 गांवों से संग्रहित किए जाते हैं। जनवरी, 2023 के दौरान, एनएसओ ने 100 प्रतिशत गांवों तथा 98.6 प्रतिशत शहरी बाजारों से मूल्य संग्रहित किए जबकि उसमें बाजार-वार मूल्य ग्रामीण के लिए 90.7 प्रतिशत तथा शहरी के लिए 93.2 प्रतिशत थे।

3. सामान्य सूचकांकों तथा सीएफपीआई के आधार पर अखिल भारतीय मुद्रास्फीति दरें (बिंदु दर बिंदु आधार पर यानी पिछले वर्ष के इसी महीने अर्थात जनवरी, 2023 की तुलना में जनवरी 2022 निम्नलिखित हैं:

सीपीआई (सामान्य) और सीएफपीआई पर आधारित अखिल भारतीय वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति दर (%): जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023

जनवरी. 2023 (अनंतिम) दिसंबर 2022 (अंतिम) जनवरी 2022
ग्रामीण शहरी संयुक्त ग्रामीण शहरी संयुक्त ग्रामीण शहरी संयुक्त
मंहगाई सीपीआई (सामान्य) 6.85 6.00 6.52 6.05 5.39 5.72 6.12 5.91 6.01
सीएफपीआई 6.65 4.79 5.94 5.05 2.80 4.19 5.18 5.88 5.43
  1. सामान्य सूचकांकों और सीएफपीआई में मासिक परिवर्तन नीचे दिए गए हैं:

अखिल भारतीय सीपीआई (सामान्यऔर सीएफपीआई में मासिक परिवर्तन (%): दिसंबर 2022 की तुलना में जनवरी 2023

सूचकांक जनवरी. 2023 (अनंतिम) दिसंबर 2022 (अंतिम) मासिक बदलाव (%)
ग्रामीण शहरी संयुक्त ग्रामीण शहरी संयुक्त ग्रामीण शहरी संयुक्त
सीपीआई (सामान्य) 177.8 174.9 176.5 177.1 174.1 175.7 0.40 0.46 0.46
सीएफपीआई 173.3 177.3 174.7 172.8 176.5 174.1 0.29 0.45 0.34

           नोटजनवरी 2023 के आंकड़े अनंतिम हैं।