Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में मचा बवाल

100
Tour And Travels

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा भा चढ़ रहा है. तमाम बड़े-बड़े नेता राज्य में चुनावी सभाएं कर रहे हैं. कांग्रेस और भाजपा का टिकट पाने के लिए नेता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. इस बीच खबर है कि टिकट को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस में बड़ा बवाल देखने को मिल रहा है.
सूत्रो के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे के कई विधायकों के टिकट काटने की तैयारी है. टिकट कटने की इसी आशंका में पार्टी नेता चिंता में दिख रहे हैं. शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौर का भी टिकट कट सकता है.

ऐसा नहीं है कि सिर्फ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे के विधायकों के ही टिकट कट सकते हैं. खबर तो सचिन पायलट खेमे के विधायकों के टिकट करने की भी है. ज्ञात हो कि साल 2020 में सचिन पायलट ने बगावत की थी. खबर है कि उस समय सचिन पायलट का साथ देने वाले 19 विधायकों में से करीब 10 का टिकट काटा जा सकता है.