Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर तंज कसा, कहा- ‘BJP का नया नारा नोट बांटेंगे तो जीतेंगे’

81
Tour And Travels

हरियाणा
बीत दिन महाराष्ट्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का पैसे बांटने के वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर रोहतक से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर तंज कसा है। सोशल मीडिया एक्स पर दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने लिखा कि महाराष्ट्र में मतदान के पहले BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े एक होटल में करोड़ों रुपये बांटते हुए पकड़े गए। उन्होंने आगे लिखा कि हरियाणा हो या अब महाराष्ट्र, चुनाव के समय लोक को धन व तंत्र के सहारे खरीदने की कोशिश BJP की नयी पहचान है। BJP का नया नारा नोट बांटेंगे तो जीतेंगे। साम, दाम, दण्ड, भेद। इनके प्रयोग से हुए अभेद! इससे पहले कांग्रेस ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के वीडियो को साझा किया था।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई थी कांग्रेस की हार
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार हुई, जबकि भाजपा ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बनाई। वहीं, विधानसभा के चुनाव रिजल्ट में भाजपा को 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई। इसके बाद कांग्रेस की ओर से ईवीएम में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं।