Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजद की मांग नीतीश कुमार की अग्निपरीक्षा है- सुशील मोदी

178
Tour And Travels

पटना, 15 मार्च। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्रीय जाँच एजेंसियां लालू परिवार के भ्रष्टाचार के जिन मामलों की जांच शुरू कर चुकी हैं, उन्हें नीतीश कुमार की सरकार किसी भी तरह रोक नहीं पाएगी। उन्होंने कहा कि राजद की मांग नीतीश कुमार की अग्निपरीक्षा है। इस नाजुक मोड़ पर यदि नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार से समझौता कर जांच एजेंसियों को दिया गया कंसेंट वापस लिया, तो इतिहास उन्हें माफ नहीं करेगा और वे लालू परिवार को बचा भी नहीं पाएँगे।

मोदी ने कहा कि यदि राज्य सरकार सीबीआई और ईडी को बिहार में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने की पहले से मिली अनुमति अब राजद के दबाव में वापस भी लेती है, तो लालू परिवार को कोई राहत नहीं मिलेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कंसेंट (सहमति) वापस लेने पर सीबीआई और ईडी केवल नये मुकदमे नहीं दायर कर सकेंगी। इससे उन मामलों की जांच नहीं बंद हो सकती, जिनमें प्राथमिकी दायर हो चुकी हो।

मोदी ने कहा कि आइआरसीटीसी घोटाले में तेजस्वी यादव सहित कई लोगों के विरुद्ध जांच प्रक्रिया अब प्राथमिकी और आरोपपत्र से आगे बढ़ चुकी है। वे जमानत पर हैं और ट्रायल शुरू हो चुका है।उन्होंने कहा कि रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है।