Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

स्वच्छता अभियान में नवीनीकृत अभिलेख कक्ष ने डीएसटी को एक जीवंत विशाल परिसर बना दिया है

213
Tour And Travels

02 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक चले विशेष अभियान 2.0 के दौरान स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और इसके अधीनस्थ कार्यालयों एवं स्वायत्त संस्थानों द्वारा कई स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इसके अंतर्गत इस अभियान में सफाई के उपाय शामिल थे, जिससे 140 लक्षित स्थलों से आगे जा कर 180 साइटों की सफाई की गई। साथ ही आठ लंबित संसद आश्वासनों में से सात पूरे हो चुके हैं, जिनमें से एक मार्च, 2016 से लंबित था।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में अभिलेख कक्ष को नया रूप दिया गया है और अब इसे नए भवन में स्थापित किया गया है। अभिलेखों को अलग करने के बाद उन्हें वर्गीकृत किया गया है  और कम्पेक्टर में रखा गया है। डीएसटी, उसके अधीनस्थ और स्वायत्त संस्थानों ने कुल मिलाकर लगभग 1,16,000 फाइलों की समीक्षा की और 48,500 फाइलों को हटाया गया है। कुशल स्थान प्रबंधन के लिए पुराने और निष्प्रयोज्य अभिलेखों की छंटाई की जा रही है। 1719 ई-फाइलों की समीक्षा के बाद कुल 596 ई-फाइलों को बंद किया गया है।

डीएसटी, उसके अधीनस्थ और स्वायत्त संस्थानों द्वारा स्क्रैप के निपटान के माध्यम से 23,10,826 रूपये राजस्व के रूप में अर्जित किये गये है और 68,514 वर्ग फुट जगह को मुक्त किया गया है।

डीएसटी के पुस्तकालय में अभिलेखों तक आसान पहुंच को सक्षम करने के लिए सूची का डिजिटलीकरण करने के बाद लगभग 12000 अभिलेखों का डिजिटलीकरण कर दिया गया है। ई-पत्रिकाओं और पुस्तकों तक पहुंच के लिए बुनियादी ढांचे के साथ पुस्तकालय अब नए भवन में स्थित है।

इन पहलों ने स्वच्छता अभियान 2.0 को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001K9S9.jpg https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KOMC.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003ZRP1.jpg