Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

RBI ने एटीएम ट्रांजैक्शन फीस में बढ़ोतरी की मंजूरी दी, 1 मई से लागू

34
Tour And Travels

हरियाण
अगर आप भी अक्सर एटीएम से पैसे निकालते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एटीएम ट्रांजैक्शन फीस में बढ़ोतरी की मंजूरी दी है, जो 1 मई 2025 से लागू हो जाएगा। इस बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा।

1 मई से बढ़ेगी ATM ट्रांजैक्शन फीस
यदि आप अपने बैंक के ATM के बजाय किसी दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको ज्यादा चार्ज देना होगा। बताया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत यह शुल्क बढ़ाया जा रहा है। अलावा किसी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालते थे, तो आपको 17 रुपये का देने पड़ते थे लेकिन 1 मई से यह शुल्क बढ़कर 19 रुपये हो जाएगा।अभी बैंक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर 21 रुपए चार्ज करते हैं। अब 23 रुपए चार्ज करेंगे।

ग्राहकों के लिए सलाह है कि फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट को समझें और कोशिश करें कि अतिरिक्त शुल्क से बचा जाए। डिजिटल पेमेंट का अधिक इस्तेमाल करें ताकि नकद निकासी कम करनी पड़े। अपने बैंक के एटीएम का अधिक इस्तेमाल करें, क्योंकि अन्य बैंकों के एटीएम पर फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट जल्दी खत्म हो सकती है।