Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बेटिंग ऐप मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी नहीं हैं रणबीर

1,021
Tour And Travels

रणबीर कपूर को ED ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के 5 हजार करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सिर्फ मामूली पूछताछ के लिए समन भेजा है। वो इस ठगी में आरोपी नहीं पाए गए हैं। उन्होंने इस ऐप का प्रमोशन किया था। यही वजह है कि ED उनके जरिए घोटाले को समझना चाहती है।

बीते बुधवार ये खबर आई थी कि कई सेलेब्स समेत रणबीर पर भी हवाला से पैसे लेने का आरोप लगा था। इसी कारण ED ने उन्हें तलब किया था।

इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में 14-15 बाॅलीवुड सेलेब्स को समन भेजा जाएगा
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, ED की तरह से रणबीर को 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित ED ऑफिस में बुलाया गया है। रिपोर्ट का ये भी दावा है कि रणबीर इस केस में आरोप नहीं है। सिर्फ उनके जरिए लेने-देने को समझना आसान हो जाएगा।

इस केस का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर है, जिसकी शादी में टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, सुखविंदर सिंह, नेहा कक्कड़ और सनी लियोनी समेत 14-15 सेलेब्स ने शिरकत की थी। इस ठगी मामले में इन सभी को ED जल्द ही समन भेजेगी।

क्या है पूरा मामला?

  • छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल मनी लॉन्ड्रिंग केस में वांटेड हैं। सौरभ कभी छत्तीसगढ़ के भिलाई में जूस बेचा करता था।
  • दोनों पर आरोप है कि ये ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी एप्लिकेशन के जरिए नए-नए यूजर्स को जोड़ते हैं और उन्हीं के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करते हैं।
  • ED के सूत्रों की मानें तो चंद्राकर ने 18 सितंबर 2022 को दुबई के एक 7 स्टार होटल में एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे, जिसके लिए उन्होंने 40 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।
  • महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप एक गेम ऐप है जिसे 30 सेंटर्स से ऑपरेट किया जाता है। शुक्रवार को ही रायपुर, कोलकाता, भोपाल, मुंबई के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई है।
  • केस का आरोपी सौरभ अपने साथी रवि उप्पल के साथ दुबई में रहकर इस कंपनी को चलाता है।

    परफॉर्म करने के बदले मिली थी मोटी रकम
    इसी साल फरवरी में हुई अपनी शादी में सौरभ ने अपने परिवार वालों को नागपुर से प्राइवेट जेट्स के जरिए दुबई बुलाया था। बॉलीवुड सेलेब्स, वेडिंग प्लानर्स, डांसर्स और डेकोरेटर्स भी मुंबई से दुबई पहुंचे थे। इसी शादी में इन 14-15 सेलेब्स ने परफॉर्म किया था। दुबई में हुई इस शादी में सौरभ ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

    सौरभ की इस शादी में टाइगर श्रॉफ, सनी लियोन, नुसरत भरुचा, नेहा कक्कड़, आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, अली असगर, विशाल ददलानी, एली अबराम, भारती सिंह, भाग्यश्री, कृति खरबंदा, कृष्णा अभिषेक और सुखविंदर सिंह ने परफॉर्म किया था, जिसके लिए इन्हें मोटी रकम भी दी गई थी।

    इवेंट कंपनी ने हवाला के जरिए पहुंचाए पैसे
    दुबई के आलीशान होटल में हुई इस शादी को मुंबई की इवेंट कंपनी R1 इवेंट ने ऑर्गेनाइज किया था। मुंबई में इस कंपनी के दफ्तर पर ED ने छापेमारी भी की है। पता चला है कि इस कंपनी को सौरभ चंद्राकर ने अवैध तरीके से हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए पहुंचाए, 42 करोड़ रुपए में तो सिर्फ होटल की बुकिंग हुई थी।