Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

थाना रामनगर पुलिस द्वारा 02 वर्षों से गुमशुदा व्यक्ति को किया गया दस्तयाब

29
Tour And Travels

रामनगर

 सूचनाकर्ता कुसुमलता तिवारी पति स्व राममित्र तिवारी उम्र 47 वर्ष  निवासी वार्ड न 05 आमाडांड थाना रामनगर के द्वारा दिनांक 05/06/22 को गुम शुदा कृष्ण कुमार तिवारी उम्र् 27 वर्ष के गुमशुदगी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया था जिस पर थाना रामनगर में गुम इंसान क्र 19/22 कायम कर जांच में लिया गया था ।
          श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी गुमशुदा व्यक्तियों की दस्तयाबी हेतु निर्देश दिए गए हैं । जिसके क्रम में गुमशुदा व्यक्ति को आज दिनांक 28/01/2025 को दस्तयाब किया गया है । उक्त व्यक्ति दिनांक 02/06/22 को सुबह 10:30 बजे करीब मानसिक हालात ठीक नही होने के कारण  बिना बताये कही चला गया था, जिसे आज दिनांक 28/01/25 को अपने घर आमाडांड से दस्त्याब किया जाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
                 उक्त दस्तयाबी की कार्रवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुमित कौशिक,स उ नि कमला टाडिया ,प्र्0 आर0 156 विनोद मिंज की भूमिका रही है ।