Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान के किसान रामू लाल जी भामू ने सपरिवार उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

रामू लाल जी भामू ने दूदू में अपनी 14 बीघा जमीन उपराष्ट्रपति के लिए हेलीपैड निर्माण के लिए दी थी

79
Tour And Travels

नई दिल्ली, 2नवंबर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरूवार को संसद भवन में राजस्थान के दूदू जिले के किसान श्री रामू लाल जी भामू एवं उनके परिजनों और श्री धन्ना भगत मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

ज्ञात रहे कि उपराष्ट्रपति जी 23 सितंबर, 2023 को दूदू गये थे जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत जी की जन्मस्थली चौरु धाम के दर्शन किये थे। उस अवसर पर श्री धनखड़ ने कहा था –

“मैं यहां आकर अभिभूत हूं!
समाज में भगत जी का काम बेमिसाल है, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
मैं यहां से ऊर्जावान होकर जा रहा हूं।”
उस यात्रा के दौरान श्री रामू लाल जी भामू ने दूदू में अपनी 14 बीघा जमीन पर उपराष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलीपैड निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की थी।

आज श्री रामू लाल जी भामू अपने परिवार और श्री धन्ना भगत मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली आये जहाँ उन्होंने संसद भवन का भ्रमण किया और उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

 

इस अवसर पर श्री रामू लाल जी के परिवार के साथ-साथ श्री धन्ना भगत ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीनारायण डूडी, सचिव श्री हनुमान गठाला, प्रधान श्रीमती प्रेम देवी चौधरी, सरपंच श्री हरबख्श चौधरी और ASP श्री मोटाराम बेनीवाल उपस्थित रहे।