Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान-झुंझुनू में हिस्ट्रीशीटर ने पति से विवाद में पत्नी को गोली मारी

38
Tour And Travels

झुंझुनू.

सिंघाना थाना क्षेत्र के खानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने घर में काम कर रही एक महिला को गोली मार दी। गोली लगने से घायल महिला को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया है।घायल महिला के जेठ देशराज ने बताया कि शाम को वह पशुओं को चारा डाल रहा था। वहीं उसके छोटे भाई वेदप्रकाश की पत्नी संजना (45) घर में घरेलू काम कर रही थी।

इस दौरान थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर उमेश यादव पुत्र हरफूलसिंह यादव अपने एक साथी के साथ उनके घर आया तथा घर में घुसकर संजना को गोली मारकर बाजरे की फसल में से होता हुआ फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर जब उसने घर में जाकर देखा तो संजना देवी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इस दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल संजना को एंबुलेंस के जरिए सिंघाना के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। डॉ. लोकेश ने बताया कि महिला को सामने से सीने के नीचे गोली मारी गई थी। कमर में भी निशान बना हुआ है। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बदमाश उमेश यादव सिंघाना थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बदमाश उमेश व घायल महिला के पति वेदप्रकाश के बीच रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद था। इस कारण 26 अक्टूबर 2021 को सांतडिया के पास खेतों में बने फार्म हाउस पर वेदप्रकाश ने हिस्ट्रीशीटर उमेश के पिता हरफूल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।