Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राजस्थान-जयपुर में मुख्यमंत्री ने शुरू किया भाजपा का सदस्यता अभियान

42
Tour And Travels

जयपुर.

राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी ने आज पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का औपचारिक आगाज किया। हालांकि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले ही प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा की सदस्यता ले चुके थे और अपने सदस्यता कार्ड सोशल मीडिया पर साझा कर चुके थे।

दरअसल 2 सितंबर को प्रधानमंत्री के सदस्यता लेने के बाद, राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने स्तर पर सदस्यता ग्रहण कर ली, जबकि अभियान की औपचारिक शुरुआत 3 सितंबर को मुख्यमंत्री की सदस्यता लेने के बाद होनी थी। इस स्थिति से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश इकाई और कार्यकर्ताओं के बीच में कम्युनिकेशन गैप रहा है। कार्यकर्ताओं को सही समय पर यह संदेश नहीं दिया गया कि उन्हें 3 सितंबर को मुख्यमंत्री की सदस्यता लेने के बाद ही सदस्यता लेनी चाहिए। इसके परिणामस्वरूप पहले ही सदस्यता ले चुके कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया स्टेटस पर सदस्यता कार्ड शेयर करने से यह भ्रम पैदा हो गया कि आखिर 3 सितंबर को किस सदस्यता अभियान का औपचारिक आगाज हो रहा है। इस घटना ने प्रदेश भाजपा इकाई के अंदर संवाद की कमी और सूचना के सही समय पर न पहुंचने की समस्या को उजागर किया है। यह महत्वपूर्ण है कि भविष्य में इस तरह की गलतफहमी से बचने के लिए सही और स्पष्ट संवाद स्थापित किया जाए, ताकि पार्टी के महत्वपूर्ण अभियानों में कोई भ्रम या असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो।