Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश और ओलावृष्टि, 23 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम

47
Tour And Travels

झारखंड
मौसम विभाग द्वारा झारखंड के अधिकांश जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा में मेघ गर्जन के साथ वर्षा देखने को मिल सकती है। वहीं 22 फरवरी को दक्षिण व निकटवर्ती मध्य हिस्सों के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह में भी कहीं- कहीं ओलावृष्टि होने के साथ- साथ मेघ गर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य के दक्षिणी व निकटवर्ती मध्य हिस्सों में 20 फरवरी को कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। बताया कि यह स्थिति इन जिलों में 23 फरवरी तक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

20 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो – 22 फरवरी को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा और दुमका में ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।