Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बढ़ सकती हैं राहुल गांधी की मुश्किलें, मानहानि केस में सुल्तानपुर की कोर्ट ने पेश होने का दिया आदेश

166
Tour And Travels

नई दिल्ली, 28नवंबर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने 16 दिसंबर को राहुल गांधी को पेश होने का आदेश दिया है। राहुल के खिलाफ यह मामला 5 साल पहले गुजरात में अमित शाह के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है।

आपको बता दें कि सुल्तानपुर के हनुमानगंज में सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ अगस्त 2018 में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। विजय मिश्र ने आरोप लगाया कि एक वीडियो में राहुल गांधी ने अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है।