Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

तेलंगाना में बोले राहुल गांधी, राज्य पर पूरा नियंत्रण एक परिवार का और भ्रष्टाचार सबसे ज्यादा ..2ै

111
Tour And Travels

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर। तेलंगाना के भूपालपल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को बीजेपी, बीआरएस और AIMIM पर जमकर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री केसीआर चुनाव में हारने जा रहे हैं. इस चुनाव में राजा और प्रजा के बीच लड़ाई है. आपने तेलंगाना का सपना देखा था, पहले दूर से लोग आप पर राज करते थे लेकिन आप चाहते थे कि तेलंगाना की जनता तेलंगाना पर राज करे और पता लगा कि आपके मुख्यमंत्री आपसे दूर होते गए.आपने सोचा कि जनता का राज होगा लेकिन सिर्फ एक परिवार का राज तेलंगाना में हुआ है. पूरा का पूरा कंट्रोल एक परिवार के हाथ में है, देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार तेलंगाना में है.

तेलंगाना के भूपालपल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना देश के लिए एक्स-रे का काम करेगी. जब मैं जाति जनगणना पर बोलता हूं तो न तो पीएम और न ही तेलंगाना के सीएम कुछ कहते हैं. राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी-बीआरएस-एआईएमआईएम ये तीनों पार्टियां कांग्रेस पार्टी पर हमला करती हैं.बीजेपी विपक्ष को डराने के लिए केस करती है. मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं कि आपके मुख्यमंत्री के पीछे ED, CBI क्यों नहीं लगी? मैं बीजेपी से लड़ता हूं…