Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

क्वाड शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री का उद्घाटन भाषण

400
Tour And Travels

राष्ट्रपति बाइडेन!
प्रधानमंत्री मॉरिसन!
प्रधानमंत्री सुगा!

पहली Physical QUAD Summit की ऐतिहासिक पहल के लिए राष्ट्रपति बाइडेन को बहुत-बहुत धन्यवाद। हम चार देश पहली बार 2004 की सुनामी के बाद Indo-Pacific क्षेत्र की मदद के लिए एक साथ आए थे। आज जब विश्व Covid-19 Pandemic से मुकाबला कर रहा है तो QUAD के रूप में हम एक बार फिर मिलकर मानवता के हित में जुटे हैं ।

हमारा QUAD vaccine initiative Indo-Pacific देशों की बड़ी मदद करेगा। अपनी साझा democratic values के आधार पर QUAD ने Positive सोच, Positive approach के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है।

Supply chain हो, या वैश्विक सुरक्षा हो, Climate action हो, या Covid-19 response, या फिर technology में सहयोग, इन सभी विषयों पर मुझे अपने साथियों से चर्चा करके बहुत खुशी होगी।

हमारा QUAD एक तरह से “force for global good” की भूमिका में काम करेगा। मुझे विश्वास है QUAD में हमारा सहयोग Indo-Pacific में, और विश्व में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करेगा।