Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब पुलिस की छापेमारी, राज्य भर के बस स्टेंडों पर मचा हड़कंप, बस स्टैंडों पर तलाशी अभियान चलाया

26
Tour And Travels

चंडीगढ़/जालंधर
पंजाब पुलिस ने ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ अभियान को 75वें दिन भी जारी रखते हुए वीरवार को राज्य भर के बस स्टैंडों पर तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया। इस दौरान हड़कंप मच गया।

इस राज्य स्तरीय अभियान की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डी.जी.पी.) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि सभी सी.पीज/एस.एस. पीज को इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए सुपरटेंडेंट ऑफ पुलिस (एस.पी.) रैंक के अधिकारियों की निगरानी में भारी पुलिस बल तैनात करने को कहा गया था। इस ऑपरेशन के दौरान संदिग्धों की जांच की गई।

इसके अलावा, पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए 486 स्थानों पर छापे मारे, जिसके परिणामस्वरूप 83 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और124 नशा स्मगलरों को गिरफ्तार किया गया।  छापेमारी के दौरान नशा तस्करों के कब्जे से 4.02 किलोग्राम हेरोइन, 2.5 किलोग्राम अफीम और 27,090 रुपये मूल्य की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके अलावा गुरदासपुर में दो ड्रग तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाए गए मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है।