Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

20
Tour And Travels

लुधियाना
ड्रोन हमले में घायल परिवार के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक सीएम मान ने घायलों के लिए 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है तो वहीं राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार सुबह फिरोजपुर के खाई के गांव की निवासी सुखविंदर कौर के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, जिनकी पाकिस्तानी ड्रोन हमले में घायल होने के कारण मृत्यु हो गई थी।

इस घटना पर मुख्यमंत्री मान ने सुखविंदर कौर के दुखद निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हम उन्हें इस विनाशकारी क्षति से उबरने में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने भी आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कौर के परिवार को इस कठिन समय में सहायता करने के लिए 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

बता दें कि, गत दिन फिरोजपुर के खाई के गांव में एक पाकिस्तानी ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक घर में आग लग गई। इस दौरान परिवार के 3 सदस्य बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, घायल सुखविंदर कौर की आज लुधियाना में इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले के बाद सुखविंदर कौर और उनके पति लखविंदर सिंह का दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में इलाज चल रहा था। इसी बीच आज सुबह सुखविंदर कौर की मौत हो गई। लखविंदर सिंह भी झुलस गया था और उसका इलाज जारी है।