Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जनप्रतिनिधियों ने इन्दौर में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

37
Tour And Travels

इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन पर इंदौर में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी। मंगलवार रात उज्जैन से एयरपोर्ट इंदौर पहुँचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने स्वागत किया

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, सुदर्शन गुप्ता,  सुमित मिश्रा, श्रवण सिंह चावड़ा,  जयपाल सिंह चावड़ा, दीपक जैन टीनू , चिंटू वर्मा  सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण अनुराग,  एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्प-गुच्छ देकर शुभकामनाएँ दी।  कलेक्टर आशीष सिंह और आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खजराना गणेश की माला पहनाई और प्रसाद भेंट किया।