Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

‘नागिन’ के 7वें सीजन में प्रियंका चाहर चौधरी की एंट्री!

35
Tour And Travels

मुंबई

टीवी की 'क्वीन' कही जाने वाली प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपनी फेमस फ्रेंचाइजी 'नागिन' के 7वें सीजन का ऐलान कर दिया है। इस अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा होने लगी है कि इस बार कौन सी एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएगी! कई लोग प्रियंका चाहर चौधरी का नाम ले रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि इनकी मुराद पूरी हो गई है। जी हां, प्रियंका ने एक हिंट दिया है, जिसे देख फैंस अंदाजा लगा रहा रहे हैं कि वो 'नागिन 7' के लिए कंफर्म हो गई हैं! हालांकि, अभी तक ऑफिशियली ऐलान नहीं हुआ है।

एकता कपूर ने कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपनी टीम के साथ बैठकर 'नागिन 7' के बारे में चर्चा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस बार का सीजन 'सर्व सर्व श्रेष्ठ' होगा।

क्या प्रियंका चाहर चौधरी ने दिया हिंट!
अब प्रियंका चाहर चौधरी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये एक मिरर सेल्फी है। उनके मोबाइल कवर पर 'नागिन' का डिजाइन बना हुआ है। ये देखकर फैंस की एक्साइटमेंट चार गुना बढ़ गई है। फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस ही इस शो में नजर आएंगी। लेकिन अभी तक एकता या प्रियंका ने इस पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है।

इन एक्ट्रेसेस का भी लिया जा रहा है नाम
प्रियंका के अलावा कुछ और एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आ रहे हैं। कुछ फैंस 'नागिन 7' में चाहत पांडे को देखना चाह रहे हैं तो कई शिवांगी जोशी का भी नाम ले रहे हैं। हालांकि, हीरोइन कौन होगी, इसके लिए इंतजार करना होगा।

'दस जून' में नजर आई थीं प्रियंका
प्रियंका की बात करें तो वो 'उडारियां' शो में तेजो के रूप में अपनी दमदार एक्टिंग से फेमस हुई थीं। इसके बाद वो रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में नजर आईं, जहां वो टॉप-3 तक पहुंची थीं। उन्हें पिछली बार ओटीटी पर 'दस जून' सीरीज में देखा गया था। इसमें तुषार कपूर भी थे। ये जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुआ था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम अंकित गुप्ता से जुड़ता है।