Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने मातृ प्रेम की प्रतीक देवी स्कंदमाता से मांगा आशीर्वाद

252
Tour And Travels

नई दिल्ली,19 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ममता की प्रतीक देवी स्कंदमाता से उनके सभी भक्तों के लिए आशीर्वाद देने की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने देवी की प्रार्थना (स्तुति) का पाठ भी साझा किया।

अपनी एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;
“नवरात्रि में आज ममता की प्रतीक देवी स्कंदमाता की विशेष पूजा होती है। देवी मां आप सभी उपासकों को नवचेतना एवं नवसृजन का आशीर्वाद दें, यही कामना है।”