Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने लता मंगेशकर द्वारा गाया गया श्री राम रक्षा का श्लोक किया साझा

164
Tour And Travels

नई दिल्ली,17 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लता मंगेशकर द्वारा गाया श्री राम रक्षा का श्लोक “माता रामो मात्पिता रामचन्द्रः” साझा किया है।

यह महान गायिका द्वारा रिकॉर्ड किया गया आखिरी श्लोक था।

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;
“जैसा कि देश बड़े उत्साह के साथ 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है, हमें जिन लोगों की कमी खलेगी उनमें से एक हमारी प्यारी लता दीदी भी हैं।

यहां उनके द्वारा गाया गया एक श्लोक दिया गया है। उनके परिवारजनों ने मुझे बताया कि यह आखिरी श्लोक था जिसे उन्होंने रिकॉर्ड किया था।

#श्रीरामभजन”