Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने जगद्गुरु आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर किया नमन

125
Tour And Travels

नई दिल्ली, 26अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जगद्गुरु आदि शंकराचार्य को उनकी जयंती पर नमन किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“अद्वैत वेदांत के सूत्रधार और भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण के प्रणेता जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनके आध्यात्मिक संदेशों में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना समाहित है, जो युग-युगांतर तक देशवासियों की प्रेरणाशक्ति बनी रहेगी।”