Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रघुवीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

72
Tour And Travels

भोपाल, 27अक्टूबर। मध्य प्रदेश में इस समय चुनावी माहौल है और विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोर से चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चित्रकूट के दौरे पर रहेंगे. उन्होंने चित्रकूट पहुंचकर सबसे पहले रघुवीर मंदिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की.

जब पीएम मोदी मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा में सीएम के साथ रहे. मंदिर के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी नए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का शुभारंभ कर कुछ वार्ड में मरीज व स्टाफ का हाल-चाल लिया.