Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने जलमग्न द्वारका नगरी में की पूजा-अर्चना

126
Tour And Travels

नई दिल्ली, 26फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गहरे समुद्र में पानी के नीचे गए और उस स्थल पर प्रार्थना की जहां जलमग्न द्वारका नगरी है। यह अनुभव भारत की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों के साथ एक दुर्लभ और गहन संबंध की प्रस्तुति थी।

प्रधानमंत्रीने द्वारका नगरी में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए, द्वारका एक ऐसी नगरी रही है जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ कल्पनाओं को सम्मोहित करती है। प्रधानमंत्री ने जल के अंदर श्रद्धा स्वरूप मोर-पंख भी अर्पित किये।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“जलमग्न द्वारकाशहरमेंप्रार्थनाकरना, एक बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।”

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में द्वारकाधीश मंदिर के किए दर्शन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन किए।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
‘‘द्वारकाधीश मंदिर में प्रार्थना की। जय श्री कृष्ण’’

 

प्रधानमंत्री ने बेट द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में की दर्शन और पूजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बेट द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन और पूजा की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“बेट द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में प्रार्थना की।”

“બેટ દ્વારકા ખાતે ભગવાન દ્વારકાધીશના દર્શન કરી સૌના સુખ અને સુખાકારી માટે પ્રાર્થના કરી”