Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मध्य प्रदेश के दमोह में गरजे प्रधानमंत्री मोदी, तीसरे कार्यकाल में सबसे बड़ी इकोनॉमी बना के दिखाऊंगा…

122
Tour And Travels

नई दिल्ली,8नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 8 नवंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं. इस दौरान वह राज्य में कई रैलियों को संबोधित करेंगे. मध्य प्रदेश के दमोह में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज दमोह, पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है कि एक बार फिर डबल इंजन की सरकार. आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरव गान हो रहा है.

दमोह से जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब और गरीब हुआ और अमीर और अमीर होता गया. जबकि बीजेपी की मंशा खजाना लुटाने की नहीं है बल्कि देश को आगे ले जाने की गारंटी है. भाजपा की गारंटी सामथ्य बढ़ाने की है. उन्होनें कहा कांग्रेस की रिमोट की आदत अब तक नहीं गई है, पहले प्रधानमंत्री रिमोट से चल रहे थे अब अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है. यह पार्टी हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करती है.

उन्होनें कहा कि आज दमोह और पूरा मध्य प्रदेश कह रहा है कि एक बार फिर डबल इंजन की सरकार आए. पीएम मोदी ने कहा आज जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का गौरव गान हो रहा है. केंद्र सरकार ने 80 कोरड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया और यह योजना दिसंबर में पूरी हो रही है. लेकिन सरकार ने इसको आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.

पीएम मोदी ने कहा कि सालों से कांग्रेस देश से एक ही झूठ बोलती आ रही है, पार्टी गरीबी खत्म करने का नारा देती रही लेकिन कभी गरीबी खत्म नहीं कर पाई. क्योंकि कांग्रेस के नेताओं की नीयत ठीक नहीं थी. कांग्रेस के राज्य में गरीब और गरीब होते गए और अमीर और अमीर होते गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं बल्कि उनके लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही जरूरी है.