Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

राष्ट्रपति 8 से 9 दिसम्‍बर तक उत्तराखंड के दौरे पर

120
Tour And Travels

नई दिल्ली,8दिसंबर।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 8 से 9 दिसम्‍बर, 2022 तक उत्तराखंड का दौरा करेंगी।

राष्ट्रपति 8 दिसम्‍बर, 2022 को देहरादून में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। वह उत्‍तराखंड में ऊर्जा, शिक्षा, सड़क, परिवहन और शहरी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन/शिलान्यास भी करेंगी।

राष्ट्रपति 9 दिसम्‍बर, 2022 को, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित करेंगी। उसी दिन, वह देहरादून में दून विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी भाग लेंगी।