Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

`राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार से कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की पांच दिन की यात्रा पर रहेंगी

378
Tour And Travels

नई दिल्ली,3जुलाई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र की पांच दिन की यात्रा पर रहेंगी। वे  कर्नाटक के मुद्दनहल्‍ली में  सत्‍य साई विश्‍वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। मंगलवार को राष्ट्रपति हैदराबाद में अल्लूरी सीताराम राजू की एक सौ 25 वीं जयंती के समापन समारोह को संबोधित करेंगी। बुधवार को श्रीमती मुर्मू महाराष्ट्र में गोंडवाना विश्‍वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वे नागपुर के कोराडी में भारतीय विद्या भवन के सांस्‍कृतिक केन्‍द्र का उद्घाटन भी करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल हैदराबाद के गाचीबोवली में आयोजित होने वाले अल्लूरी सीतारामा राजू के 125वें जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार राष्ट्रपति तीन राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के दौरे के हिस्‍से के रूप में कल हैदराबाद पहुंचेगी। इस बीच, तेलंगाना राज्‍य के अधिकारियों ने राष्‍ट्रपति की यात्रा के लिए व्‍यापक प्रबंध किए हैं।