Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी, लड्डू, गुलाबजामुन, बालूशाही बनकर तैयार

31
Tour And Travels

रायपुर

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है. 10 में से 10 नगर निगमों में भाजपा ने बढ़त बनाई है. वहीं कई नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हो चुकी है. भाजपा जिला कार्यालय में जीत का जश्न मनाने की तैयारी पूरी हो गई है. यहां 10 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं. वहीं 3 हजार गुलाबजामुन और एक हजार से अधिक बालूशाही बनाए गए हैं.

भाजपा ने रायपुर नगर निगम में ऐतिहासिक वोटों से जीत का दावा किया है. वहीं कांग्रेस के जिला कार्यालय में ताला लगा हुआ है. कांग्रेस कार्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ है.