Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

धनबाद में घर में घुसा थानेदार महिला की शिकायत पर चली गई थानेदारी

30
Tour And Travels

झारखंड

झारखंड पुलिस के एक थानेदार को उसकी हिमाकत भारी पड़ गई। यहां धनबाद के घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में घुसना महंगा पड़ गया। एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने शिकायत मिलने के बाद सोनू कुमार से थानेदारी छीन ली। घनुडीह प्रभारी से हटा कर हरिहरपुर थाना में जेएसआई बना दिया गया। उनकी जगह कुमारधुबी ओपी के पूर्व प्रभारी और लाइन में पदस्थापित सब इंस्पेकटर पंकज कुमार को घनुडीह का नया प्रभारी बनाया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा माामला क्या था…

हाल ही में तत्कालीन प्रभारी सोनू कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में वह एक महिला और उनके परिवार को आधी रात को वर्दी का रौब झाड़ते हुए जबरन थाना ले आए थे। पीड़ित महिला के वायरल वीडियो में वह सोनू कुमार पर आरोप लगा रही हैं कि सोनू उनकी पुत्री को पसंद करते हैं, वह पुत्री से शादी करना चाहते हैं। मना करने पर दारोगा भड़क गए और घनुडीह छोड़ कर अपने पूर्व पदस्थापना वाले धनबाद थाना पहुंचे और यहां की गश्ती पार्टी के साथ उनके बिनोद नगर स्थित घर में धमक पड़े। रात में बिना महिला पुलिस के महिला के घर पहुंचे दारोगा ने जबरन महिला, पुत्री और पुत्र को उठा कर रात में धनबाद थाना ले आए।

वीडियो वायरल होने के बाद ऐक्शन
धनुडीह के तत्कालीन थाना प्रभारी का महिला के घर में घुसकर धमकाने और महिला के साथ ही उनकी बेटी उनकी बेटा को भी थाने लाए थे। इस मामले पर अब गाज गिर चुकी है। एसएसपी ने उन्हें थाना प्रभारी पद से हटा दिया है। अब उनको दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। उनपर आरोप है कि उन्होंने बिना महिला पुलिस के घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी को उठाकर थाने ले आए थे। अब कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।