Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सलियों हुई शिनाख्त, 40 लाख का इनामी भी ढेर

48
Tour And Travels

कांकेर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के  जंगल में बीते 16 नवंबर को नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पांच नक्सली मारे गए थे और शव बरामद किए गए थे। अब इन सभी की पहचान हो चुकी है।

पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त की है। इसमें 40 लाख के इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। सभी नक्सलियों आठ-आठ लाख का इनाम घोषित था। डीवीसीएम कमांडर वनोचा कराम समेत कंपनी नंबर 10 के नक्सली ढेर हैं। आज साेमवार काे पुलिस मामले का खुलासा करेगी।

मारे गए नक्सलियों में-
वनोजा मिचा कराम: महिला नक्सली, उम्र 42 साल। भैरमगढ़ बीजापुर की रहने वाली थी। उत्तर दक्षिण डिवीजन प्रेस टीम में डीवीसीएम कमांडर थी। महिला नक्सली पर 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।अपने साथ इंसास रायफल रखती थी।

संतोष कोरचामी: पुरुष नक्सली, उम्र लगभग 35 साल,  धनोरा थाना के चिरपोली के शिवगट्टा गांव का रहने वाला था।डिवीजन स्टॉप टीम में पीएम पद पर था। अपने साथ सिंकल शॉट हथियार रखता था और 8 लाख का इनामी था।

मनेष ऊर्फ काजू सैनू पद्धा: पुरुष नक्सली, उम्र लगभग 35 साल. गढ़चिरौली जिले के गोंडावाही का निवासी. पीएलजीए कंपनी नंबर 10 में पीएम सदस्य. 12 बोर की बंदूक रखता था। 8 लाख रुपये का इनाम ।

सुरेश उर्फ नागेश गावड़े: पुरुष नक्सली, उम्र लगभग 30 साल. ये भी गढ़चिरौली महाराष्ट्र के नैनेर गांव का रहने वाला था. उत्तर दक्षिण डिवीजन में पीएम पद पर था। 12 बोर की बंदूक रखता था. 8 लाख रुपये का इनाम।

पुनिता: महिला नक्सली, उम्र 21 साल,  बस्तर की रहने वाली थी. पीएम पद पर थी, एसबीएल हथियार अपने साथ रखती थी. 8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।