Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब में कुरुक्षेत्र की पुलिस ने दबिश दी, धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा, मचा हड़कंप

22
Tour And Travels

पंजाब
पंजाब में कुरुक्षेत्र की पुलिस ने दबिश दी है, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है, जिस पर धोखाधड़ी का आरोप है। जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र पुलिस ने डेढ़ साल बाद आरोपी को पटियाला से पकड़ा है। काबू किए गए व्यक्ति पर अमिरेका भेजने के नाम पर  33.66 लाख रुपए ठगी की मामला दर्ज था, जिसको पुलिस ने काबू कर के रिमांड पर ले लिया है। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह उर्फ संदीप कुमार निवासी मुरादपुर पटियाला के रूप में हुई है।

अधिक मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र में थाना सदर थानेसर में कनीपला निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की है। महिला ने बताया कि अमरजीत सिंह सेक्टर-2 कुरुक्षेत्र में एक फैक्टरी में का करता है। जब उसने अपने बेटे को विदेश भेजने की बात की तो अमरजीत ने अपने बेटे शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह से मिलावा दिया। शमशेर सिंह अपने आपको अमेरिकी मौल का बताता था। उसने कहा कि विदेश भेजने का काम करते हैं और पैसे विदेश भेजने के बाद लेंगे और पूरा सौदा 40 लाख रुपए में तय हुआ।

महिला ने बताया कि उसने अमरजीत सिंह को 29 मार्च 2023 में 5.50 लाख रुपए दिए। इसके बाद शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह के खाते में करीब 33 लाख 66 हजार रुपए अलग-अलग तारीखों को जमा करवाए। आरोपियों ने तो पैसे वापस किए और न ही उन्हें वीजा लगवाकर दिया। इसी शिकायत के चलते कुरुक्षेत्र पुलिस ने पंजाब के पटियाल में रहने वाले शमशेर सिंह उर्फ संदीप सिंह को गिराफ्तार करके रिमांड हासिल किया है।