Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने सभी पात्र लोगों से कोविड प्रीकॉशन डोज लगवाने का आग्रह किया

349
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उन सभी लोगों से कोविड प्रीकॉशन डोज लगवाने का आग्रह किया है, जो इसके पात्र हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने प्रीकॉशन डोज लगाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री ने उन सभी की सराहना की, जिन्होंने आज टीके लगवाये।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“भारत ने प्रीकॉशन डोज लगाना शुरू कर दिया है। उन सबको साधुवाद, जिन्होंने आज टीका लगवाया है। मैं टीका लगवाने के पात्र लोगों से आग्रह करता हूं कि वे टीके लगवा लें। जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोविड-19 से लड़ने में टीकाकरण सबसे ज्यादा कारगर तरीका है।”