Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने मणिपुर में भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की

218
Tour And Travels

उन्होंने केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मणिपुर के मुख्‍यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह से बात की और राज्‍य में हुए दुःखद भूस्‍खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री @NBirenSingh जी से बात की और एक दुःखद भूस्खलन से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। केन्द्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”