Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने महावीर जयंती पर भगवान महावीर की उत्कृष्ट शिक्षाओं का स्मरण किया

83
Tour And Travels

नई दिल्ली ,4अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महावीर जयंती पर भगवान महावीर को नमन करते हुए कहा कि भगवान महावीर ने शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा;
“आज एक विशेष दिन है, जब हम भगवान महावीर की उत्कृष्ट शिक्षाओं को याद करते हैं। उन्होंने एक शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण का मार्ग दिखाया। उनसे प्रेरणा लेकर, हम सदैव दूसरों की सेवा करें और गरीब एवं पिछड़े लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।”