Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा को उनकी जयंती पर किया याद

112
Tour And Travels

नई दिल्ली, 01अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा का जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार और असम सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है और अद्भुत बोडो लोगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट थ्रेड के जवाब में कहा;
“बोडोफा उपेंद्रनाथ ब्रह्मा का जीवन लोगों के कल्याण के लिए समर्पित था। उनकी जयंती पर उनको नमन। भारत सरकार और असम सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए अनेक प्रयास कर रही है और अद्भुत बोडो लोगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।”