Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने महानवमी पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की

360
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र  मोदी ने नवरात्रि के दौरान महानवमी पर मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की है और सभी के जीवन में सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा है। श्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री की स्तुति का पाठ भी साझा किया।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा:

“विश्वकर्त्री विश्वभर्त्री विश्वहर्त्री विश्वप्रीता।

विश्वार्चिता विश्वातीता सिद्धिदात्री नमोऽस्तु ते॥

नवरात्रि की महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। उनकी कृपा से आप सभी को कर्तव्य-पथ पर चलने की प्रेरणा मिले, साथ ही जीवन में सफलता और सुयश की प्राप्ति हो। हार्दिक शुभकामनाएं!”