Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

411
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने अपने एक भाषण को भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने श्यामजी कृष्ण वर्मा की महानता के बारे में बात की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“बहादुर श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। माँ भारती के इस निडर पुत्र ने भारत को स्वतंत्र कराने और लोगों में गर्व की भावना जगाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अपना एक भाषण साझा कर रहा हूं, जिसमें मैंने उनकी महानता के बारे में बात की है।”