Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पीएम मोदी 3 फरवरी को विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग लेंगे

123
Tour And Travels

नई दिल्ली, 2 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 फरवरी 2023 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के बारपेटा में कृष्णगुरु सेवाश्रम में आयोजित होने वाले विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री कृष्णगुरु सेवाश्रम के श्रद्धालुओं को भी संबोधित करेंगे।

परमगुरु कृष्णगुरु ईश्वर ने कृष्णगुरु सेवाश्रम की स्थापना वर्ष 1974 में बारपेटा असम के गाँव नासत्रा में की थी।

वे महावैष्णव मनोहरदेव के नौवें वंशज हैं, जो महान वैष्णव संत श्री शंकरदेव के अनुयायी थे।

विश्व शांति के लिए कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन कृष्णगुरु सेवाश्रम में 6 जनवरी से एक महीने तक चलने वाला कीर्तन है।