Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पीएम मोदी ने प्रसिद्ध कानूनी विद्वान प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

218
Tour And Travels

नई दिल्ली, 2जनवरी।प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध कानूनी विद्वान प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा का कार्य कानूनी शिक्षा के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;

“प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् थे, जिनका कानूनी क्षेत्र में अमूल्य योगदान है। उनका कार्य कानूनी शिक्षा के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के एक प्रमुख सदस्य भी थे और मजबूत भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में बहुत भावुक थे। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”