Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु मेट्रो की पर्पल लाइन के दो प्रमुख खंडों पर सेवाओं की शुरूआत पर प्रसन्नता की व्यक्त

77
Tour And Travels

नई दिल्ली, 10अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पर्पल लाइन के दो प्रमुख खंडों पर सेवाओं की शुरूआत पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के एक ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“बेंगलुरु मेट्रो की पर्पल लाइन के दो प्रमुख खंडों पर सेवाओं की शुरुआत से बेहद खुशी हुई। यह बेंगलुरु के निवासियों के ‘जीवनयापन में आसानी’ को बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।”