Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के तंजावुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त किया

334
Tour And Travels

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से पीड़ितों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के तंजावुर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने तमिलनाडु के तंजावुर में हुई दुर्घटना के पीड़ितों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि दिये जाने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के श्रृंखलाबद्ध ट्वीट में कहा गया हैः

“तमिलनाडु के तंजावुर की दुर्घटना से अत्यंत दुःखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनायें शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। आशा करता हूं कि जो घायल हो गये हैं, वे जल्द स्वस्थ हो जायेंगेः प्रधानमंत्री।”

“तमिलनाडु के तंजावुर में हुई दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के निकटस्थ परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिये जायेंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिये जायेंगेः प्रधानमंत्री।”