Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने महिलाओं के 76 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान पूजा सिहाग को बधाई दी

200
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पहलवान पूजा सिहाग को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिलाओं की 76 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि,

पूजा सिहाग ने एक प्रतिभाशाली पहलवान के रूप में स्वयं के लिए एक पहचान बनाई है। उन्होने कई चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है। उनकी कभी न हारने वाली इच्छाशक्ति को धन्यवाद। उन्होने सीडब्ल्यूजी 2022 में कांस्य पदक जीता है। उन्हें शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में वह भारत को इसी तरह गौरवान्वित करती रहेंगी।