Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारोत्तोलक अचिंत शिउली को बधाई दी

204
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारोत्तोलक अचिंत शिउली को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के रवाना होने से पहले, श्री मोदी ने अचिंत शिउली के साथ बातचीत की थी, जिसे उन्होंने साझा भी किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“खुशी है कि प्रतिभाशाली अचिंत शिउली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। वे अपने शांत स्वभाव और लगन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस विशेष उपलब्धि के लिए बहुत कठिन मेहनत की है। भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”

“राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हमारे दल के रवाना होने से पहले, मैंने अचिंत शिउली के साथ बातचीत की थी। हमने उनकी मां और भाई से मिले समर्थन पर चर्चा की थी। उम्मीद है कि उन्हें अब फिल्म देखने का समय मिलेगा, क्योंकि उन्होंने एक पदक जीता है।”