Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई दी

183
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“भारत ने इतिहास रचा है। ऐसे समय में जब 1.3 अरब भारतीय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, भारत के जनजातीय समुदाय की बेटी को हमारा राष्ट्रपति चुना गया है, जिनका जन्म पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में हुआ था!

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को इस उपलब्धि पर बधाई।”

“श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है। वे हमारे नागरिकों, विशेष रूप से गरीबों, वंचितों और कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण के रूप में उभरी हैं।”

“श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी श्रेष्ठ विधायक और मंत्री रही हैं। झारखंड के राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। मुझे यकीन है कि वे एक विशिष्ट राष्ट्रपति होंगी, जो सामने से नेतृत्व करेंगी और भारत की विकास यात्रा को मजबूत करेंगी।”

“मैं विभिन्न दलों के उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है।”