Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई दी

384
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा है कि भारत आतंकवाद मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है ताकि दोनों देश अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“मियां मुहम्मद शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई। भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि को सुनिश्चित कर सकें।”