Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री महामहिम अंतोनियो कॉस्टा को दोबारा चुने जाने पर बधाई दी

221
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुर्तगाल के संसदीय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने के लिये प्रधानमंत्री महामहिम अंतोनियो कॉस्टा को बधाई दी है तथा पुर्तगाल के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण और भरोसेमंद सम्बंधों को और प्रगाढ़ बनाने की अपनी आकांक्षा व्यक्त की है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा हैः

“पुर्तगाल के संसदीय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करने और दोबारा चुने जाने पर मैं अपने मित्र @antoniocostapm को बधाई देता हूं। पुर्तगाल के साथ मैत्रीपूर्ण और भरोसेमंद सम्बंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिये इच्छुक हूं।”