Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने यूके के रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किए जाने पर प्रसिद्ध वास्तुकार श्री बालकृष्ण दोषी को बधाई दी

87
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध वास्तुकार श्री बालकृष्ण दोषी से बात की है और उन्हें रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किए जाने परबधाई दी है।

एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;

“प्रसिद्ध वास्तुकार श्री बालकृष्ण दोषी जी से बात की और उन्हें रॉयल गोल्ड मेडल 2022 से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी। वास्तुकला की दुनिया में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। अपनी रचनात्मकता, विशिष्टता और विविध प्रकृति के लिए उनके कार्यों की विश्व स्तर पर सराहना की जाती है।”