Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं

70
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कोरिया गणराज्‍य के राष्‍ट्रपति श्री यून सुक-योल को राष्‍ट्रपति का पद ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“मैं कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति श्री यून सुक-योल को आज अपने कार्यकाल की शुरुआत करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनसे जल्द ही मिलने और भारत-कोरिया गणराज्य के संबंधों को और मजबूत करने और समृद्ध करने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”