Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने श्री शिव कुमार पारीक के निधन पर शोक व्यक्त किया

123
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के लंबे समय तक सहयोगी रहे श्री शिव कुमार पारीक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; श्री शिव कुमार पारीक जी के निधन से दुखी हूं। वह हमारी पार्टी की विचारधारा से मजबूती से जुड़े थे, उन्होंने स्वयं को सेवा, राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया और अटल जी के साथ मिलकर कार्य किया। वर्षों से उनके साथ हुई मेरी बातचीत हमेशा स्मरणीय रहेगी। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।”