Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना सुश्री मिलिना साल्विनी के निधन पर शोक व्यक्त किया

87
Tour And Travels

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना सुश्री मिलिना साल्विनी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा:

“सुश्री मिलिना साल्विनी को भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अनुराग के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने पूरे फ्रांस में कथकली को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए कई प्रयास किए। उनके निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।”